[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में नेशनल हाईवे 311 पर सड़क हादसा:अचानक ब्रेक लगाने से अनियंत्रित होकर ट्रेलर खाई में लटका, ड्राइवर बाल बाल बचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में नेशनल हाईवे 311 पर सड़क हादसा:अचानक ब्रेक लगाने से अनियंत्रित होकर ट्रेलर खाई में लटका, ड्राइवर बाल बाल बचा

जसरापुर में नेशनल हाईवे 311 पर सड़क हादसा:अचानक ब्रेक लगाने से अनियंत्रित होकर ट्रेलर खाई में लटका, ड्राइवर बाल बाल बचा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के खरकड़ा गांव के पास नेशनल हाईवे-311 पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। शिलाटी माता मंदिर के निकट एक खाली ट्रेलर अनियंत्रित होकर खाई में लटक गया। इस घटना में ट्रेलर ड्राइवर सुरक्षित बच गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

टक्कर से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाने से हादसा

ट्रेलर ड्राइवर हाकम खान ने बताया कि वह खाली ट्रेलर लेकर सोनीपत से नवलगढ़ स्थित सीमेंट फैक्ट्री जा रहा था। खरकड़ा गांव में शिलाटी माता मंदिर के पास सामने से एक वाहन और दूसरी ओर से एक कार आ रही थी। टक्कर से बचने के लिए उन्होंने अचानक ब्रेक लगाए। बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी होने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और खाई में जा लटका।

ड्राइवर सुरक्षित

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रेलर के सड़क से नीचे उतरने के कारण नेशनल हाईवे-311 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। वाहनों को सावधानीपूर्वक निकाला गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया।

वर्तमान में ट्रेलर घटनास्थल पर ही खाई में लटका हुआ था। इसका पिछला हिस्सा हाईवे की ओर निकला होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र क्रेन मंगवाकर ट्रेलर को हटाने की मांग की है, ताकि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित हो सके और किसी अन्य दुर्घटना की संभावना न रहे।

इस हादसे में ट्रेलर को नुकसान पहुंचा है, हालांकि ड्राइवर पूरी तरह सुरक्षित रहा। ड्राइवर की सूझबूझ से समय रहते एक बड़ा सड़क हादसा टल गया।

हादसे से जुड़े फोटो देखें:

Related Articles