डॉ भीमराव अम्बेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना से राजेन्द्र कुमार के फुटवियर निर्माण व्यवसाय को मिला विस्तार
डॉ भीमराव अम्बेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना से राजेन्द्र कुमार के फुटवियर निर्माण व्यवसाय को मिला विस्तार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार की उद्यम हितैषी नीतियों से प्रदेश में युवा उद्यमियों को संबल मिल रहा है। राज्य सरकार की डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ऐसा ही एक उदाहरण है चूरू शहर की रेगर बस्ती निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र मोहनलाल कानखेड़िया का, जो योजना अंतर्गत लाभ उठाकर अपने व्यवसाय का विस्तार कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
राजेन्द्र कुमार बताते हैं कि वे फुटवियर निर्माण का व्यवसाय संचालित करते हैं। उन्होंने जिला उद्योग व वाणिज्य केन्द्र से योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपने उद्यम के विस्तार हेतु सहायता के लिए आवेदन किया। उनका आवेदन स्वीकृत होकर उन्होंने 03 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया, जिस पर उन्हें 25 प्रतिशत मार्जिन मनी सब्सिडी मिली तथा 09 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ मिल रहा है।
राजेन्द्र कुमार बताते हैं कि योजना के माध्यम से मिली आर्थिक सहायता ने उनके व्यवसाय को नई दिशा दी है। इस सहयोग से व्यवसाय को सुचारु रूप से संचालित करने में काफी सुविधा मिली है। साथ ही उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई है और ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद एवं सेवाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिली है। उन्होंने कहा कि अब वे अपने कार्य को अधिक कुशलता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं और भविष्य में व्यवसाय का और विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व राज्य सरकार का इस जनकल्याणकारी योजना के लिए आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2295587


