[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काजड़ा पटवारी बृजमोहन सिंघल को भावभीनी विदाई, इंदिरा गांधी सार्वजनिक पार्क की स्मृति भेंट कर किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

काजड़ा पटवारी बृजमोहन सिंघल को भावभीनी विदाई, इंदिरा गांधी सार्वजनिक पार्क की स्मृति भेंट कर किया सम्मानित

काजड़ा पटवारी बृजमोहन सिंघल को भावभीनी विदाई, इंदिरा गांधी सार्वजनिक पार्क की स्मृति भेंट कर किया सम्मानित

काजड़ा : ग्राम पंचायत काजड़ा के पटवारी बृजमोहन सिंघल के ग्राम पंचायत अडूका स्थानांतरण होने पर गुरुवार को ग्राम पंचायत कार्यालय में भावभीना विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में ग्राम पंचायत प्रशासक मंजू तंवर के नेतृत्व में ग्राम सचिव सीता ओला तथा ग्रामीणों ने श्री सिंघल का दुपट्टा ओढ़ाकर, साफा पहनाकर एवं इंदिरा गांधी सार्वजनिक पार्क की तस्वीर स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत प्रशासक मंजू तंवर ने कहा कि पटवारी बृजमोहन सिंघल ने लगभग तीन वर्ष नौ माह के कार्यकाल में पूरी ईमानदारी, निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ ग्राम पंचायत काजड़ा की जनता की सेवा की। उनके कार्यकाल में आमजन को किसी प्रकार की शिकायत का अवसर नहीं मिला। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की वास्तविक पहचान उसके कार्य और व्यवहार से होती है तथा श्री सिंघल ने अपने उत्कृष्ट कार्यों और सौम्य व्यवहार से सभी का विश्वास जीता। उनका कार्यकाल ग्राम पंचायत काजड़ा के लिए सदैव प्रेरणादायी और स्मरणीय रहेगा।

समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने भी श्री सिंघल की कार्यशैली, सरल स्वभाव एवं जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल प्रशासनिक जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

सम्मान से भावुक हुए पटवारी बृजमोहन सिंघल ने कहा, “मेरा कार्य मेरे लिए पूजा है। मैंने हमेशा आमजन के कार्य समय पर और पूरी ईमानदारी से करने का प्रयास किया है। यदि मेरे व्यवहार या कार्य से किसी भी पंचायतवासी की भावनाओं को ठेस पहुँची हो तो मैं उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूँ।”

इस अवसर पर चंद्रकला, शिक्षाविद् जगदीश प्रसाद सेन, कैलाश नागवान, भगवती प्रसाद स्वामी, युवा नेता रमेश गुर्जर, संजय सैन, विनोद सोनी, धीर सिंह नायक, लक्ष्मण सिंह शेखावत, महेश धींवा, अशोक कुमावत, राम सिंह, दरिया सिंह डीके, अक्षय शर्मा, राजेन्द्र सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles