नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग
'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, एमकेएम पब्लिक स्कूल खेतड़ी ने दो स्पर्धाओं में मारी बाजी
झुंझुनूं : माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा नौरंग राम दयानंद ढुकिया नर्सिंग कॉलेज, झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशा मुक्ति का प्रभावी संदेश दिया।
जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग थे, जबकि अध्यक्षता संस्था के सचिव संदीप ढुकिया ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्रीमती नेहा झाझड़िया एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रीमती प्रियंका लाम्बा उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि डॉ. अरुण गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि “नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं की ऊर्जा, सकारात्मक सोच और रचनात्मक क्षमता देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।” उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में सामूहिक लोकगीत, समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, वाद-विवाद, लघु फिल्म/रील निर्माण, नारा लेखन तथा कविता लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा मुक्ति का संदेश दिया।
प्रतियोगिता परिणाम
- वाद-विवाद प्रतियोगिता – काजोल (प्रथम)
- कविता पाठ – नितिन (प्रथम)
- लोकगीत – कृतिका (प्रथम)
- चित्रकला – महिमा (प्रथम)
- नुक्कड़ नाटक – एम.के.एम. पब्लिक स्कूल, खेतड़ी (प्रथम)
- सामूहिक लोकनृत्य – एम.के.एम. पब्लिक स्कूल, खेतड़ी (प्रथम)
जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित विजेता प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झुंझुनूं जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय “नशा मुक्त युवा कॉन्क्लेव” में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एनएसएस जिला समन्वयक शशि प्रकाश अहलावत, अध्यापक धर्मपाल सिंह, अध्यापक संतोष कसवा एवं पिंकी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता विजय ने किया, जबकि संस्था निदेशक सुनीता ढुकिया ने सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान कर विकसित भारत के निर्माण में उनकी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करना था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2295438


