[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रानोली-टोडी में भैरूजी महाराज का पांच दिवसीय भंडारा शुरू:राजस्थानी परिधानों में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल; मालपुए की प्रसादी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

रानोली-टोडी में भैरूजी महाराज का पांच दिवसीय भंडारा शुरू:राजस्थानी परिधानों में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल; मालपुए की प्रसादी

रानोली-टोडी में भैरूजी महाराज का पांच दिवसीय भंडारा शुरू:राजस्थानी परिधानों में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल; मालपुए की प्रसादी

रानोली : रानोली कस्बे के टोडी गांव में श्री भैरूजी महाराज का पांच दिवसीय भंडारा और जागरण कार्यक्रम आज से धार्मिक माहौल में शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शिव मंदिर बगड़ियों की ढाणी से भैरूजी मंदिर टोडी तक निकाली गई झांकी से हुई। इसमें सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

महिलाएं राजस्थानी पारंपरिक परिधानों में सजकर सिर पर कलश लेकर झांकी में शामिल हुईं। डीजे की धुन और भैरूजी महाराज के जयकारों के साथ झांकी मंदिर पहुंची। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भैरूजी महाराज के दर्शन और पूजा की।

आयोजकों ने बताया कि 20 से 24 सितंबर तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु भैरूजी महाराज के दर्शन कर प्रसादी लेंगे। भंडारे में राजस्थान के प्रसिद्ध पकवान मालपुए की प्रसादी खास तौर पर बनाई जाएगी। आयोजकों के अनुसार, रोजाना हजारों श्रद्धालु मालपुए की प्रसादी लेंगे।

इस कार्यक्रम के तहत 22 सितंबर की रात भैरूजी महाराज का जागरण होगा। इसमें प्रकाश चंद गुर्जर एंड पार्टी द्वारा भजन गाए जाएंगे। धार्मिक आयोजन को लेकर टोडी सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles