[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला सुरक्षा जागरूकता माह का समापन, झुंझुनूं में संवाद कार्यक्रम और वाहन रैली आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला सुरक्षा जागरूकता माह का समापन, झुंझुनूं में संवाद कार्यक्रम और वाहन रैली आयोजित

महिला सुरक्षा जागरूकता माह का समापन, झुंझुनूं में संवाद कार्यक्रम और वाहन रैली आयोजित

झुंझुनूं : महिला सुरक्षा जागरूकता माह के तहत मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन झुंझुनूं में महिला पुलिसकर्मियों के साथ संवाद कार्यक्रम एवं जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पुलिस द्वारा संचालित सुरक्षा योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा।

महानिदेशक पुलिस, राजस्थान के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 29 जुलाई तक जिलेभर में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) देवेन्द्र सिंह राजावत के नेतृत्व में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संवाद कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों को महिला अपराधों में संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई, महिला सुरक्षा योजनाओं, विभिन्न हेल्पलाइन और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों, समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के बाद रिजर्व पुलिस लाइन से गांधी चौक तक महिला सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली निकाली गई। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां आमजन को राजकॉप सिटीजन ऐप, महिला गरिमा हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन तथा महिला सुरक्षा संबंधी कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फूलचंद मीणा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न कार्यालयों और थानों में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। जिला पुलिस ने महिला सुरक्षा को सामाजिक सहभागिता का विषय बताते हुए आमजन से महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति सदैव सजग एवं सहयोगी बनने की अपील की।

Related Articles