[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईदगाह प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का आगाज, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ईदगाह प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का आगाज, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

ईदगाह प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का आगाज, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : वार्ड नंबर 58 स्थित ईदगाह मोहल्ला में बुधवार को ईदगाह प्रीमियर लीग (ईपीएल) सीजन-3 का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में फीता काटकर प्रतियोगिता का आगाज किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कौम के सदर संजय भाटी ‘शेर’, ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोकर, कांग्रेस प्रवक्ता जमील चौहान और पार्षद प्रतिनिधि खालिद कुरैशी ने संयुक्त रूप से किया। आयोजक समिति ने अतिथियों का साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया।

वक्ताओं ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, भाईचारा और खेल भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ईपीएल का तीसरा सीजन स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करेगा।

उद्घाटन मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और क्षेत्रवासी पहुंचे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में आगामी दिनों में कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।

Related Articles