[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फार्म हाउस पर काम करते व्यक्ति को सांप ने डसा:गंभीर हालत में चूरू रेफर, परिजन सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल लाए

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फार्म हाउस पर काम करते व्यक्ति को सांप ने डसा:गंभीर हालत में चूरू रेफर, परिजन सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल लाए

फार्म हाउस पर काम करते व्यक्ति को सांप ने डसा:गंभीर हालत में चूरू रेफर, परिजन सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल लाए

चूरू : जिले में एक व्यक्ति को फार्म हाउस पर काम करते समय जहरीले सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में उसे पहले रामगढ़ और फिर चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है।

मोहम्मद सलीम (55) बुधवार दोपहर अपने फार्म हाउस में काम कर रहे थे। तभी अचानक उनके हाथ की अंगुली पर एक जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद मोहम्मद सलीम की तबीयत बिगड़ने लगी। उनके परिजनों ने सांप को जिंदा पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया और उसे अस्पताल ले आए, जो वहां मौजूद लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया।

परिजन मोहम्मद सलीम को गंभीर हालत में पहले रामगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Related Articles