[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में सर्व समाज के 120 मेधावी छात्रों का सम्मान:बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं में हासिल किए थे अच्छे मार्क्स


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में सर्व समाज के 120 मेधावी छात्रों का सम्मान:बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं में हासिल किए थे अच्छे मार्क्स

श्रीमाधोपुर में सर्व समाज के 120 मेधावी छात्रों का सम्मान:बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं में हासिल किए थे अच्छे मार्क्स

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के श्री सीताराम बाबा बावड़ी आश्रम में बुधवार शाम गुरु पूर्णिमा पर सर्व समाज प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। महामंडलेश्वर ओमकार दास महाराज की प्रेरणा से हुए इस समारोह में श्रीमाधोपुर तहसील के 120 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें वे छात्र शामिल थे, जिन्होंने कक्षा 10वीं, 12वीं और नीट परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए।

सम्मानित छात्रों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र, डायरी, टिफिन बॉक्स, पेन और कॉपी भेंट की गईं। इस दौरान उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भामाशाह महावीर यादव, समाजसेवी डॉ. माधव सिंह, सुरेश गुर्जर और सागर भाटी (नोएडा) ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और युवा अपनी मेहनत व लगन से समाज व राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

महामंडलेश्वर ओमकार दास महाराज ने छात्रों को संस्कार, अनुशासन और समाज सेवा का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि अच्छे नागरिक बनकर समाज की सेवा करना है।

समाजसेवी डॉ. माधव सिंह ने छात्रों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने, चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने और सफलता के बाद भी विनम्र बने रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरफूल निराला और दिलीप शर्मा ने किया। इस अवसर पर आरएसएस विभाग प्रचारक नवरत्न, अनिल मारवाल, राजकरण बिजारणियां, रामजीलाल शर्मा, बिजेंद्र जोशी, झाबरमल सैनी (कांवट), उमाशंकर शर्मा, सतीश कुमावत, बाबूलाल कटारिया, विहिप जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, घनश्याम स्वामी, विशम्भर पारीक सहित आश्रम के कार्यकर्ता, अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles