NH-52 पर गोवंश से टकराई कार, ड्राइवर सुरक्षित:रानोली-अखेपुरा के बीच हुआ हादसा, गोरक्षकों ने घायल गोवंश का किया रेस्क्यू
NH-52 पर गोवंश से टकराई कार, ड्राइवर सुरक्षित:रानोली-अखेपुरा के बीच हुआ हादसा, गोरक्षकों ने घायल गोवंश का किया रेस्क्यू
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत
रानोली : रानोली में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर बुधवार को रानोली थाना और अखेपुरा टोल प्लाजा के बीच एक स्विफ्ट कार बेसहारा गोवंश से टकरा गई। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि ड्राइवर सुरक्षित बच गया। टक्कर के बाद घायल गोवंश को गोरक्षक टीम ने रेस्क्यू किया।
कार ड्राइवर भीम सिंह ने जानकारी दी कि वह जयपुर से सूरजगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक गोवंश सड़क पर आ गया, जिससे उनकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। कार अनियंत्रित होकर किसी अन्य वाहन से नहीं टकराई।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत गोरक्षक टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोरक्षक दिनेश सिंह शेखावत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल गोवंश का रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की।
दिनेश सिंह शेखावत ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर बेसहारा गोवंश के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग पर इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम न उठाने का आरोप लगाया। शेखावत ने कहा कि उनकी टीम लगातार दुर्घटनास्थलों पर पहुंचकर घायल गोवंश का उपचार कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाती है।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से हाईवे पर विचरण कर रहे बेसहारा गोवंश की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति को रोका जा सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2286500


