महिला पर हमले के 28 घंटे बाद आरोपी का सरेंडर:20 घंटे से चल रहा परिजनों का धरना खत्म, दो घंटे तक जाम रहा धोद-सीकर रोड
महिला पर हमले के 28 घंटे बाद आरोपी का सरेंडर:20 घंटे से चल रहा परिजनों का धरना खत्म, दो घंटे तक जाम रहा धोद-सीकर रोड
धोद : सरवड़ी गांव में छह महीने की गर्भवती महिला पर जानलेवा हमले के मामले में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। वारदात के लगभग 28 घंटे बाद आरोपी ने धोद सीओ कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी के हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही धोद थाने के बाहर 20 घंटे से चल रहा धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
20 घंटे से चल रहा धरना-प्रदर्शन समाप्त
घटना के विरोध में मंगलवार शाम पीड़िता के परिजनों और ग्रामीणों ने धोद थाने के बाहर धरना शुरू किया था। रातभर प्रदर्शनकारी थाने के बाहर डटे रहे। बुधवार सुबह भी बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न समाज के लोग धरना स्थल पर पहुंचे। दोपहर को प्रदर्शनकारियों ने धोद-सीकर मार्ग जाम कर दिया, जिससे लगभग दो घंटे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
धोद-सीकर मार्ग जाम किया था
सूचना मिलने पर धोद डिप्टी राजेश ढाका, एसडीएम राहुल मल्होत्रा और तहसीलदार भरतदान मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर शाम 5 बजे तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क जाम खोल दिया गया, हालांकि धरना थाने के बाहर जारी रहा।
धरना स्थल पर मंजीतपाल सिंह सांवराद ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। धोद विधायक गोरधन वर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
आरोपी खुद सीओ कार्यालय पहुंचा
आरोपी स्वयं धोद सीओ कार्यालय पहुंच गया, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। धोद डिप्टी राजेश ढाका ने पुष्टि की कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2286567


