[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में समरस संकल्प अभियान की हुई कार्यशाला:गुरु रविदास जयंती पर भाजपा ने समाज में समरसता का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में समरस संकल्प अभियान की हुई कार्यशाला:गुरु रविदास जयंती पर भाजपा ने समाज में समरसता का दिया संदेश

चूरू में समरस संकल्प अभियान की हुई कार्यशाला:गुरु रविदास जयंती पर भाजपा ने समाज में समरसता का दिया संदेश

चूरू : चूरू में मंगलवार को भाजपा की ओर से गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में समरस संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने इसकी अध्यक्षता की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, संत रविदास, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर और वंदे मातरम के साथ हुआ।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता हरिराम रणवा ने कहा कि भाजपा समरस संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में समरसता का संदेश दे रही है। उन्होंने संत रविदास के कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने जाति और संप्रदाय से ऊपर उठकर मानव कल्याण के लिए कार्य किया। जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने घोषणा की कि गुरु रविदास की जयंती पर बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में वाराणसी से आने वाली कलश यात्रा का पूजन, मंडल स्तर पर मंदिरों में पूजा-अर्चना और छात्रावासों में संपर्क एवं सेवा कार्य शामिल होंगे।

इस अवसर पर नरेंद्र काछवाल, नरेश सहारण, मधुसूदन राजपुरोहित, कौशल पूनिया, संतोष तालणिया, विधानसभा संयोजक पद्म सिंह राठौड़, अर्जुन सिंह फ्रांसा, सुरेंद्रसिंह राठौड़, संदीप काजला, नीलम पूनिया, जिला मंत्री दीनदयाल सैनी, पवन माहेश्वरी और सुभाष जांगिड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22