[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में 20 दिन बाद हुई बारिश:सड़कों पर जलभराव, फसलों में होगा फायदा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में 20 दिन बाद हुई बारिश:सड़कों पर जलभराव, फसलों में होगा फायदा

सरदारशहर में 20 दिन बाद हुई बारिश:सड़कों पर जलभराव, फसलों में होगा फायदा

सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून सक्रिय हो गया है। 20 दिन बाद हुई बारिश से खरीफ फसलों को नया जीवन मिला है। तेज बारिश के कारण सरदारशहर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के कई मुख्य रास्तों पर पानी भर गया। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक सांवरमल जाखड़ ने बताया- सरदारशहर, कल्याणपुरा, साजनसर, हरियासर, भादासर, बंधनाऊ, गोमटिया, मेहरासर, बरड़ासर सहित आसपास के कई गांवों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से पर्याप्त वर्षा न होने के कारण फसलों की बढ़वार प्रभावित हो रही थी।

इस समय पर हुई बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे मूंगफली, ग्वार, मोठ और बाजरा जैसी खरीफ फसलों की बढ़वार बेहतर होने की संभावना है। किसानों को अब इन फसलों से अच्छे उत्पादन की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह नियमित बारिश होती रही तो खरीफ सीजन की पैदावार अच्छी रहने की उम्मीद है।

Related Articles