[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सैनिक बस्ती में दिनदहाड़े मकान में चोरी:सोने के गहने और नकदी पार, घर लौटे मालिक तो टूटे मिले ताले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सैनिक बस्ती में दिनदहाड़े मकान में चोरी:सोने के गहने और नकदी पार, घर लौटे मालिक तो टूटे मिले ताले

सैनिक बस्ती में दिनदहाड़े मकान में चोरी:सोने के गहने और नकदी पार, घर लौटे मालिक तो टूटे मिले ताले

चूरू : चूरू के सैनिक बस्ती में दिनदहाड़े एक सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने के गहने और नकदी चोरी हो गई। कोतवाली पुलिस ने घटना की सूचना पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के अनुसार सैनिक बस्ती सेक्टर 1 निवासी 62 वर्षीय धर्मपाल सिंह ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर वे अपनी पत्नी को पंखा सर्किल स्थित संजीवनी अस्पताल के पास दुकान पर छोड़ने गए थे।

दोपहर करीब 2 बजकर 45 मिनट पर जब वे घर लौटे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और गेस्ट रूम में रखा दीवान भी खंगाला गया था। परिवार के अनुसार, चोर घर से टीवी स्टैंड, पर्स में रखे 15 हजार रुपए नकद और अलमारी में रखे करीब 127 ग्राम सोने के गहने चुरा ले गए। चोरी हुए आभूषणों में 7 सोने की अंगूठियां, 20 ग्राम की सोने की चेन, छह जोड़ी झुमके, एक गले का सेट और करीब 12 ग्राम की फुल पातड़ी शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। कोतवाली पुलिस ने चोरों के खिलाफ भारतीय मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles