[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना अस्पताल को मिली सौगात:भामाशाह ने भेंट की 7 बेंच, मरीजों को मिलेगी सुविधा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना अस्पताल को मिली सौगात:भामाशाह ने भेंट की 7 बेंच, मरीजों को मिलेगी सुविधा

नीमकाथाना अस्पताल को मिली सौगात:भामाशाह ने भेंट की 7 बेंच, मरीजों को मिलेगी सुविधा

नीमकाथाना : नीमकाथाना के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय (एमसीएच) को शहर के भामाशाहों ने 7 बेंच भेंट किए हैं। यह पहल मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए की गई है। हरिओम जांगिड़ और पिंटू जांगिड़ ने अपने पिता स्वर्गीय किशोरी लाल जांगिड़ की पुण्यतिथि के अवसर पर ये बेंच अस्पताल को दिए।

अस्पताल परिसर में लगाए जाएंगे बेंच

अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं, नवजात शिशुओं के परिजन और अन्य मरीज उपचार के लिए आते हैं। पहले बैठने की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण कई लोगों को परेशानी होती थी। अब ये बेंच अस्पताल परिसर में लगाए जाएंगे, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को इंतजार के दौरान बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रभारी डॉ. जी.एस. छापोला ने इस सहयोग के लिए हरिओम जांगिड़ और पिंटू जांगिड़ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के भामाशाहों का ऐसा सहयोग अस्पताल की व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

दूसरों को समाजहित में आगे आने के लिए किया प्रेरित

डॉ. छापोला के अनुसार, जनसहयोग से मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलती है, साथ ही यह दूसरों को भी समाजहित में आगे आने के लिए प्रेरित करता है। भामाशाहों ने बताया कि अपने पिता की पुण्यतिथि पर समाज के लिए उपयोगी कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को राहत पहुंचाना ही बेंच भेंट करने का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने भविष्य में भी सामाजिक कार्यों में सहयोग जारी रखने की बात कही।

Related Articles