गुरु पूर्णिमा पर पिता की स्मृति में गोमाता के नाम 5 बीघा भूमि दान
गुरु पूर्णिमा पर पिता की स्मृति में गोमाता के नाम 5 बीघा भूमि दान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मुकेश सिंह
गुढ़ागौड़जी : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भोजगढ़ निवासी नरेश सिंह शेखावत ने अपने स्वर्गीय पिता की पुण्य स्मृति में गोमाता के नाम 5 बीघा भूमि दान कर सेवा, संस्कार और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर नरेश सिंह शेखावत ने कहा कि माता-पिता की स्मृति को चिरस्थायी बनाने का सबसे श्रेष्ठ माध्यम सेवा, त्याग और पुण्य कार्य हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गोसेवा का विशेष महत्व है और गोमाता के नाम भूमि दान करना श्रद्धा, आस्था तथा समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सेवा, संस्कार और धार्मिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किया गया यह 5 बीघा भूमि दान गोसेवा के प्रति समर्पण का संदेश देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को समाजहित, धर्म और मानव सेवा के कार्यों के लिए प्रेरित करने वाला अनुकरणीय कदम माना जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2285174


