[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तीन साल बाद परिवार से मिला शंकर लाल, श्री श्याम मानव सेवा संस्थान ने कराया पुनर्मिलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

तीन साल बाद परिवार से मिला शंकर लाल, श्री श्याम मानव सेवा संस्थान ने कराया पुनर्मिलन

तीन साल बाद परिवार से मिला शंकर लाल, श्री श्याम मानव सेवा संस्थान ने कराया पुनर्मिलन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मधू दहिया 

बुहाना : श्री श्याम मानव सेवा संस्थान, बुहाना ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए लगभग तीन वर्षों से अपने परिवार से बिछड़े मानसिक रूप से अस्वस्थ शंकर लाल को उनके परिजनों से मिलाकर सकुशल घर भेज दिया।

संस्थान के अनुसार करीब दस माह पहले शंकर लाल ग्राम खांदवा स्थित ब्रह्मचारी आश्रम के पास अत्यंत दयनीय अवस्था में मिले थे। उस समय वे अपना नाम और पता बताने में असमर्थ थे तथा पूछने पर केवल “अंकल” कहते थे। संस्थान उन्हें अपने आश्रय गृह लेकर आया, जहां उनके उपचार, भोजन, वस्त्र और नियमित देखभाल की व्यवस्था की गई।

स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्होंने अपना नाम शंकर लाल तथा निवास ग्राम पंचायत आमलावा, जिला उदयपुर बताया। इसके बाद संस्थान ने ग्राम पंचायत से संपर्क कर उनकी पहचान की पुष्टि कराई और परिजनों तक सूचना पहुंचाई।

पुलिस सत्यापन एवं आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शंकर लाल को उनके छोटे भाई कोशिया लाल और भतीजे नाथू राम के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान सही राम तुंडवाल और योगेंद्र पाल यादव गवाह के रूप में मौजूद रहे।

संस्थान के निदेशक डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि किसी बिछड़े व्यक्ति को उसके परिवार से मिलाना सबसे बड़ी मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है और संस्थान इसी संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।

संस्थान ने इस कार्य में सहयोग देने वाले पुलिस प्रशासन, ग्राम पंचायत, भामाशाहों एवं सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आमजन से भी असहाय और बिछड़े लोगों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।

Related Articles