[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में 80.04 प्रतिशत मतदान:नूनिया गोठड़ा में व्हीलचेयर पर आई बुजुर्ग, नारी और झांझोत में फर्जी मतदान पर हंगामा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में 80.04 प्रतिशत मतदान:नूनिया गोठड़ा में व्हीलचेयर पर आई बुजुर्ग, नारी और झांझोत में फर्जी मतदान पर हंगामा

चिड़ावा में 80.04 प्रतिशत मतदान:नूनिया गोठड़ा में व्हीलचेयर पर आई बुजुर्ग, नारी और झांझोत में फर्जी मतदान पर हंगामा

चिड़ावा : पंचायत समिति चिड़ावा की ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच के चुनाव को लेकर आज मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी नजर आई। नरहड़ में सरकारी स्कूल में बने छह बूथों पर महिलाओं और पुरुषों की अलग अलग लाइनें लगाई गई। वहीं नारी और झांझोत बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हुआ। पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लिया।

बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांगों में भी उत्साह नजर आया। 70 साल की नानची देवी, दिव्यांग शेर सिंह कुमावत ने मतदान कर खुशी जाहिर की। वहीं, पहली बार मतदान करने आई मोनिका काफी उत्साहित नजर आई।

मतदान प्रतिशत

समय मतदान प्रतिशत
सुबह 10 बजे तक 22.46 प्रतिशत
दोपहर 1 बजे तक 45.37 प्रतिशत
दोपहर 3 बजे तक 60.88 प्रतिशत
शाम 6 बजे तक 80.04 प्रतिशत

देखें मतदान से जुड़ी PHOTOS…

नारी बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर हंगामा होने पर डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

फर्जी मतदान को लेकर झंझोत में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया।

झांझोत के शहीद राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर कहासुनी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

व्हीलचेयर पर मतदान के लिए पहुंची बुजुर्ग।

नारी ग्राम पंचायत में वोट डालने आई 94 साल की माली देवी।

चिड़ावा पंचायत समिति के नूनिया गोठड़ा बूथ पर 95 वर्षीय शरबती देवी ने व्हीलचेयर पर आकर डाला वोट।

चिड़ावा पंचायत समिति के नूनिया गोठड़ा में लगी महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतार।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22