[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भैसावता, मोई भारू और खानपुरा में फर्जी वोटिंग पर हंगामा:भीड़ ने उखाड़े टेंट, एक का सिर फूटा; सिंघाना में 76.48 प्रतिशत मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

भैसावता, मोई भारू और खानपुरा में फर्जी वोटिंग पर हंगामा:भीड़ ने उखाड़े टेंट, एक का सिर फूटा; सिंघाना में 76.48 प्रतिशत मतदान

भैसावता, मोई भारू और खानपुरा में फर्जी वोटिंग पर हंगामा:भीड़ ने उखाड़े टेंट, एक का सिर फूटा; सिंघाना में 76.48 प्रतिशत मतदान

सिंघाना : राजस्थान पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान हुआ। सिंघाना पंचायत समिति की 22 ग्राम पंचायतों में आज वोट डाले गए।

3 पंचायतों में बूथों पर हंगामा

सिंघाना पंचायत समिति के भैसावता खुर्द के मतदान केंद्र पर एक व्यक्ति मतदान करने के बाद भी लाइन में खड़े दूसरे वोटर्स से काफी देर तक बातचीत करता रहा। इस दौरान लोगों ने उस पर प्रचार करने और वोट प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बूथ से बाहर निकाल दिया।

भैसावता खुर्द में फर्जी वोट डालने को लेकर हंगामा हो गया। प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट हो गई। इसमें भैसावता कलां निवासी सत्यवीर के सिर में चोट लग गई। जानकारी मिलते ही सीआई सुगन सिंह, खेतड़ी नगर थानाधिकारी राकेश कुमार सहित रिजर्व पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। दोनों पक्षों के लोगों को मतदान केंद्र से दूर किया।

खानपुरा पंचायत में भी सरपंच प्रत्याशी फर्जी मतदान को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान भीड़ ने बूथ पर लगे टेंट भी उखाड़ दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ कर स्थिति शांत करवाई। मतदान केंद्रों पर सवेरे से मतदाताओं की कतार लगी है। सरपंच पद के प्रत्याशी और समर्थक मतदाताओं से समर्थन और वोट की अपील करते नजर आए।

मतदान प्रतिशत

समय प्रतिशत
सुबह 10 बजे तक 19.17 प्रतिशत
दोपहर 1 बजे तक 43.14 प्रतिशत
दोपहर 3 बजे तक 61.52 प्रतिशत
शाम 6 बजे तक 76.48 प्रतिशत

देखिए, सिंघाना में मतदान की PHOTOS-

खानपुरा में फर्जी वोटिंग को लेकर सरपंच प्रत्याशी और सरपंच आपस में भीड़ गए।
खानपुरा में फर्जी वोटिंग को लेकर सरपंच प्रत्याशी और सरपंच आपस में भीड़ गए।
मोई भारू में भी फर्जी वोट को लेकर उलझ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर स्थिति शांत करवाई।
मोई भारू में भी फर्जी वोट को लेकर उलझ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर स्थिति शांत करवाई।
सिंघाना पंचायत समिति के माकड़ो गांव के मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए लगी मतदाताओं की कतार।
सिंघाना पंचायत समिति के माकड़ो गांव के मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए लगी मतदाताओं की कतार।
सिंघाना पंचायत समिति के माकड़ो गांव के मतदान केंद्र पर 86 वर्षीय जानकी देवी ने मतदान किया।
सिंघाना पंचायत समिति के माकड़ो गांव के मतदान केंद्र पर 86 वर्षीय जानकी देवी ने मतदान किया।
भैसावता खुर्द के मतदान केंद्र पर युवक प्रचार करने और वोट प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बूथ से बाहर निकाल दिया।
भैसावता खुर्द के मतदान केंद्र पर युवक प्रचार करने और वोट प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बूथ से बाहर निकाल दिया।
भैसावता खुर्द में फर्जी वोट डालने को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट हो गई। इसमें भैसावता कलां निवासी सत्यवीर के सिर में चोट लग गई।
भैसावता खुर्द में फर्जी वोट डालने को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट हो गई। इसमें भैसावता कलां निवासी सत्यवीर के सिर में चोट लग गई।
सिंघाना के भैसावता खुर्द में मतदान केंद्र पर पुलिस पहुंची।
सिंघाना के भैसावता खुर्द में मतदान केंद्र पर पुलिस पहुंची।

वहीं मोई भारू में भी फर्जी वोट को लेकर उलझ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर स्थिति शांत करवाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22