आचार्य विद्यासागर जन्मशताब्दी पर बीदासर में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालु हुए भावविभोर
आचार्य विद्यासागर जन्मशताब्दी पर बीदासर में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालु हुए भावविभोर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : बीदासर स्थित ध्यान सुलभान भवन में आचार्य विद्यासागर जी महाराज के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। साध्वी मंजू यशा जी के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
अपने प्रवचन में साध्वी मंजू यशा जी ने कहा कि उच्च आचरण, पवित्र विचार और आत्मचिंतन ही जीवन के वास्तविक आध्यात्मिक उत्थान का मार्ग हैं। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति आत्मा की गहराइयों में उतरकर चिंतन करता है, तभी उसे जीवन का वास्तविक उद्देश्य समझ में आता है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने उपवास, तप, एकासन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण और भजन प्रस्तुति से हुआ। वक्ताओं ने आचार्य विद्यासागर जी के त्याग, तपस्या और आध्यात्मिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को मानवता के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
सांस्कृतिक संध्या में महिला मंडल एवं बालिकाओं ने भजन, गीत और धार्मिक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन साध्वी श्री जिनलक्ष्मी जी ने किया तथा संयोजन साध्वी श्री चिन्मयप्रभा जी के निर्देशन में संपन्न हुआ।
रात्रि में आयोजित भिक्षु भक्ति संध्या में गायिका साबी मानस प्रभाजी एवं गायक नवदीप बैंगानी सहित महिला मंडल और बालिकाओं ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। साध्वी श्री ने सभी कलाकारों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी धर्म और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में तेरापंथ युवा अध्यक्ष चिराग बेंगानी, पारस बैद, रोहित बच्छावत, रौनक दुगड़, आलोक जैन, ऋतिक बौथरा, सरला गंग, प्रेम देवी, शांति बैंगानी, शिखा बैद, मोहनी देवी बेंगानी, मानस, प्रभा, तेरापंथ सभा के मंत्री नवनीत बांठिया सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2284974


