[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी के घंडावा में संदिग्ध मौत: शव पर चोटों के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी के घंडावा में संदिग्ध मौत: शव पर चोटों के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पिलानी के घंडावा में संदिग्ध मौत: शव पर चोटों के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

पिलानी : झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र के घंडावा गांव में 45 वर्षीय दोदराम कोठारी पुत्र पोकरमल कोठारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर कई चोटों के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

उप स्वास्थ्य केंद्र के पास मिला शव, शरीर पर मिले चोटों के निशान

पिलानी थाना क्षेत्र के घंडावा गांव में रविवार सुबह घर से निकले दोदराम कोठारी का शव सोमवार सुबह गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित जाव में मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके के निरीक्षण के दौरान मृतक के चेहरे, पेट और पैरों पर चोटों के निशान मिले हैं। घटनास्थल मृतक के घर से करीब 200 मीटर दूर बताया गया है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

मृतक के बड़े भाई रामेश्वर ने बताया कि दोदराम कोठारी खेतों में मजदूरी का कार्य करता था और रविवार सुबह घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हालांकि परिवार ने किसी व्यक्ति विशेष पर संदेह नहीं जताया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

Related Articles