[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में 6 अगस्त को होगा मूर्ति स्थापना महोत्सव: शिव परिवार, खाटू श्याम, बालाजी व पितर जी महाराज की होगी प्राण प्रतिष्ठा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में 6 अगस्त को होगा मूर्ति स्थापना महोत्सव: शिव परिवार, खाटू श्याम, बालाजी व पितर जी महाराज की होगी प्राण प्रतिष्ठा

भजन-कीर्तन, रात्रि जागरण और सवामणी प्रसाद का होगा आयोजन, कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : शहर की शहीद इंद्र सिंह सैनी कॉलोनी (वार्ड-51) में 6 अगस्त को भव्य मूर्ति स्थापना महोत्सव आयोजित किया जाएगा। समारोह के दौरान शिव परिवार, खाटू श्याम, बालाजी महाराज, शीतला माता एवं शहीद पितर जी महाराज की प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

कार्यक्रम संयोजक महेश बसावतिया ने बताया कि समारोह का शुभारंभ सुबह 9:15 बजे होगा। शाम 5 बजे से सवामणी प्रसाद का आयोजन किया जाएगा, जबकि रात्रि में भव्य जागरण एवं भजन संध्या आयोजित होगी। भजन सम्राट गुलाब नाथ महाराज अपनी मंडली के साथ भजनों की प्रस्तुति देंगे।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झुंझुनूं के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौर, प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, ओबीसी आयोग सदस्य पवन मवांडिया, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अरुणा सियाग, चिड़ावा प्रधान रोहतास धांगड़, पूर्व जिला अध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे।

आयोजनकर्ता एवं कलेक्ट्रेट झुंझुनूं के वरिष्ठ सहायक राकेश सैनी ने बताया कि इस अवसर पर शिव परिवार, खाटू श्याम और हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना भी की जाएगी। धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77