रींगस में शेखावाटी मीडिया सम्मेलन-2026, पत्रकारिता की चुनौतियों और भविष्य पर हुआ मंथन
रींगस में शेखावाटी मीडिया सम्मेलन-2026, पत्रकारिता की चुनौतियों और भविष्य पर हुआ मंथन
रींगस : शेखावाटी पत्रकार संस्थान (रजि.) के तत्वावधान में सोमवार को भैरुजी मोड़ स्थित स्टैंडर्ड एमडी स्वीट्स होटल में द्विवार्षिक शेखावाटी मीडिया सम्मेलन-2026 आयोजित किया गया। सम्मेलन में सीकर, झुंझुनूं और चूरू सहित शेखावाटी अंचल के 150 से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बदलते मीडिया परिदृश्य, पत्रकारिता की चुनौतियों और भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष विद्याधर शर्मा ने की, जबकि संरक्षक प्रदीप शर्मा के सानिध्य में सम्मेलन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि स्वतंत्रता सेनानी कालीदास स्वामी और तहसीलदार महेश ओला रहे। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार सम्ब्रत चतुर्वेदी ने कहा कि डिजिटल युग में पत्रकारिता पहले से अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई है। ऐसे समय में निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित की पत्रकारिता ही समाज का विश्वास कायम रख सकती है।

सम्मेलन में ओएसडी प्रमोद शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार जेपी शर्मा, प्राचार्या कीर्ति सिंह चुंडावत, बालमुकुंद जोशी, प्रियव्रत जोशी, रमेश शर्मा और दीपक पारासर सहित कई वक्ताओं ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया की सामाजिक जिम्मेदारी और नई पीढ़ी के पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और पत्रकारों को निष्पक्षता, विश्वसनीयता तथा नैतिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
सम्मेलन में संस्थान के उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमावत, सचिव हरीश गुर्जर, विधि सलाहकार एडवोकेट हरीश स्वामी, वरिष्ठ सदस्य द्वारका प्रसाद कौशिक, बीएल सरोज और लोकेश शर्मा सहित पदाधिकारियों ने अतिथियों एवं पत्रकारों का दुपट्टा ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर शेखावाटी क्षेत्र के पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकार हितों की सुरक्षा तथा जिम्मेदार और सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2283095


