[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रवि गुप्ता बिरमीवाला बने अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रवि गुप्ता बिरमीवाला बने अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष

रवि गुप्ता बिरमीवाला बने अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन (पूर्वी राजस्थान) ने संगठन विस्तार एवं समाजहित में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से रवि गुप्ता बिरमीवाला को झुंझुनूं जिला युवा अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक नेतृत्व की अनुशंसा पर की गई।

झुंझुनूं शहर के छीपियों की ढाणी, वार्ड संख्या-53 निवासी रवि गुप्ता लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। संगठन के नेतृत्व ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में अग्रवाल समाज के युवाओं को नई दिशा मिलेगी और संगठन समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।

नियुक्ति पर रवि गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, राष्ट्रीय युवा महामंत्री दीपक जाजोदिया एवं संजीव अग्रवाल सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

नई जिम्मेदारी मिलने पर रवि गुप्ता ने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। उनकी प्राथमिकता अग्रवाल समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ना, समाजसेवा के कार्यों को गति देना तथा महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना होगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा गतिविधियों से जोड़कर समाज को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles