[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कृषि मंडी का फर्स्ट एंट्री गेट एक घंटे रहेगा बंद:सड़क किनारे लगे भ्रामक पोस्टर-होर्डिंग हटेंगे, रोड सेफ्टी कमेटी का फैसला सीकर21 मिनट पहले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कृषि मंडी का फर्स्ट एंट्री गेट एक घंटे रहेगा बंद:सड़क किनारे लगे भ्रामक पोस्टर-होर्डिंग हटेंगे, रोड सेफ्टी कमेटी का फैसला सीकर21 मिनट पहले

कृषि मंडी का फर्स्ट एंट्री गेट एक घंटे रहेगा बंद:सड़क किनारे लगे भ्रामक पोस्टर-होर्डिंग हटेंगे, रोड सेफ्टी कमेटी का फैसला सीकर21 मिनट पहले

सीकर : सीकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में कई फैसले लिए गए। अब कृषि उपज मंडी का फर्स्ट गेट रात 9 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगा। वहीं बैठक में सड़क किनारे लगे भ्रामक पोस्टर-होर्डिंग हटाने के भी निर्देश दिए गए। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ADM राकेश मीणा ने विभागवार पिछली मीटिंग के एजेंडों की इंप्लीमेंट रिपोर्ट ली। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने पिछले एक महीने में आई जनसमस्याओं की रिपोर्ट और एजेंडा के आधार पर नगर परिषद, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया(NHAI), पुलिस, PWD, चिकित्सा व शिक्षा विभाग और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को अहम निर्देश दिए।

10 सलेक्टेड पॉइंट्स पर ट्रैफिक लाइटें लगाने के निर्देश

जिला कलेक्टर ने रीको तिराहे से डिपो तिराहे तक ट्रैफिक मैनेजमेंट को देखते हुए मंडी सेक्रेटरी को सीकर कृषि उपज मंडी का 1st एंट्री गेट रात को 9 से 10 बजे तक ही बंद रखने, नगर परिषद को पिपराली सर्किल पर मंदिर के पास से सरस डेयरी का बूथ हटाने और सीकर शहर के 10 सलेक्टेड पॉइंट्स पर ट्रैफिक लाइटें लगवाने के निर्देश दिए। मीटिंग में रोड के किनारों पर लगे भ्रामक पोस्टर-होर्डिंग हटवाने का फैसला लिया गया।

जिला कलेक्टर मोदी ने अगली मीटिंग से पहले जिलेभर के प्राइवेट स्कूलों की सभी बसों के ड्राइवर के आई चैकअप करवाने और पीएम राहत योजना में अप्लाई करने वालों की पूरी डिटेल तैयार करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर मोदी ने अगली मीटिंग से पहले जिलेभर के प्राइवेट स्कूलों की सभी बसों के ड्राइवर के आई चैकअप करवाने और पीएम राहत योजना में अप्लाई करने वालों की पूरी डिटेल तैयार करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर मोदी ने अगली मीटिंग से पहले जिलेभर के प्राइवेट स्कूलों की सभी बसों के ड्राइवर के आई चैकअप करवाने और पीएम राहत योजना में अप्लाई करने वालों की पूरी डिटेल तैयार करने के निर्देश दिए। मीटिंग में फतेहपुर से जयपुर के बीच फतेहपुर बीहड़, घस्सू, रशीदपुरा, भढाडर से रामू का बास तिराहा, बावड़ी ठिकरिया और सरगोठ में बार-बार हो रहे रोड एक्सीडेंट्स और ब्लैक स्पॉट्स को लेकर चर्चा हुई।

जिला कलेक्टर मोदी ने कहा कि आगामी हर मीटिंग में हर एजेंडे की पालना रिपोर्ट के साथ संबंधित विभाग को पहले की स्थिति और वर्तमान स्थिति की‌ फोटो अटैच करके लानी होगी।

सड़क हादसों में हुई मौतों की संख्या में आई कमी

DTO ताराचंद बंजारा ने बताया कि पिछले 1 साल में 572 बड़े रोड एक्सीडेंट हुए हैं। इनमें से अधिकांश में ड्रिंक एंड ड्राइव(शराब पीकर गाड़ी चलाना) के मामले हैं। इन हादसों में सबसे ज्यादा 15 से 35 साल के लोग शिकार हुए हैं। सीकर में सड़क हादसों और उनमें लोगों की मौत होने की संख्या में काफी कमी आई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22