अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का विस्तार:योगेश चौधरी श्रीमाधोपुर तहसील अध्यक्ष नियुक्त, बोले- मजबूत करेंगे
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का विस्तार:योगेश चौधरी श्रीमाधोपुर तहसील अध्यक्ष नियुक्त, बोले- मजबूत करेंगे
श्रीमाधोपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन (पूर्वी राजस्थान) ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए श्रीमाधोपुर निवासी योगेश कुमार चौधरी को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें संगठन के सीकर जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र चेतानी ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए सौंपी।
बोले-संगठन को और मजबूत करेंगे
जिलाध्यक्ष चेतानी ने बताया- योगेश चौधरी को उनके सामाजिक कार्यों और संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए मनोनीत किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल और राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।
अग्रवाल समाज के लोगों ने जताई खुशी
योगेश चौधरी के तहसील अध्यक्ष बनने पर अग्रवाल समाज के लोगो ने खुशी जताई । प्रदेशाध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग, प्रदेश महामंत्री राजेश मित्तल सहित संगठन के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2282780


