धोद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’:पीएम मोदी ने कारगिल वीरों को नमन कर कई विषयों पर की चर्चा
धोद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी 'मन की बात':पीएम मोदी ने कारगिल वीरों को नमन कर कई विषयों पर की चर्चा
धोद : धोद नगरपालिका क्षेत्र में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। यह कार्यक्रम बूथ संख्या 191 पर तंवर गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। इस अवसर पर धोद विधायक गोरधन वर्मा, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों और वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सराहा।
प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी रक्षा उत्पादन, विज्ञान एवं नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए युवाओं से खेलों में आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के समापन पर विधायक गोरधन वर्मा ने ‘मन की बात’ को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला और राष्ट्रहित व जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायक कार्यक्रम बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को आमजन तक पहुंचाने और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2280864


