नीमकाथाना में पेंशनर्स समाज की बैठक:छह सेवानिवृत्त सदस्यों का किया सम्मान, आठवें वेतन आयोग पर भी हुई चर्चा
नीमकाथाना में पेंशनर्स समाज की बैठक:छह सेवानिवृत्त सदस्यों का किया सम्मान, आठवें वेतन आयोग पर भी हुई चर्चा
नीमकाथाना : नीमकाथाना में राजस्थान पेंशनर्स समाज उपशाखा की मासिक बैठक रविवार को स्काउट भवन में अध्यक्ष रामदेव सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में करीब 55 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, पेंशनर्स से जुड़े विभिन्न मुद्दों और प्रस्तावित स्मारिका के प्रकाशन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि उपशाखा की ओर से प्रकाशित होने वाली स्मारिका के लिए सदस्य अपने लेख भेजेंगे। साथ ही जून 2026 में सेवानिवृत्त हुए छह पेंशनर्स इन्द्राजमल सैनी, हरिसिंह जाखड़, राकेश कुमार सक्सैना, महेंद्र कुमार सोनी, रामेश्वर लाल रैगर और अर्जुन सिंह यादव का सम्मान किया गया।
लेखों को उपशाखा की स्मारिका में प्रकाशित किया
अध्यक्ष आर.एस. बलवदा ने बताया कि अगस्त 2026 के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाली अगली बैठक में सदस्य सामाजिक कुरीतियां, बाल विवाह, पर्यावरण संरक्षण, बैंकिंग संबंधी समस्याएं और योग जैसे जनहित के विषयों पर अपने लेख संपादक मंडल को उपलब्ध कराएं। चयनित लेखों को उपशाखा की स्मारिका में प्रकाशित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उपशाखा पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स के साथ किसी प्रकार का भेदभाव किया गया तो संगठन एकजुट होकर केंद्र सरकार के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती से उठाएगा।
इन्होंने बैठक में अपने विचार रखें
बैठक में पी.डी. यादव, राधेश्याम योगी, बनवारीलाल वर्मा, कालूराम रछोया, गिरधारीलाल डांवर, गुलाबचंद सैनी, रमेशचंद्र शर्मा, कैलाशचंद्र शर्मा और दिलीप कुमार तिवाड़ी सहित अन्य सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा पेंशनर्स के हितों की रक्षा को लेकर अपने विचार रखे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2280864


