[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार दिखाने वाला युवक पकड़ा:पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, एक चाकू बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार दिखाने वाला युवक पकड़ा:पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, एक चाकू बरामद

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार दिखाने वाला युवक पकड़ा:पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, एक चाकू बरामद

नीमकाथाना : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार को लेकर पोस्ट करने वाले युवक को नीमकाथाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। कार्रवाई सदर थाना पुलिस और सीकर डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से की।

पुलिस को देखकर की भागने की कोशिश

सदर थाना प्रभारी जयसिंह बासरा ने बताया- 25 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, एक युवक इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार के साथ तस्वीरें पोस्ट कर रहा था और क्षेत्र में हथियार लेकर घूमकर लोगों में भय का माहौल बना रहा था। इस जानकारी पर पुलिस और डीएसटी टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान कुलदीप नाथ (20) पुत्र ख्यालीनाथ, निवासी नाथ बस्ती, कैरोड़ा, थाना उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं के रूप में बताई।

अवैध चाकू किया बरामद

तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने कुलदीप नाथ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर लोगों में भय और आतंक का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहा था। मामले की विस्तृत जांच जारी है, जिसमें सोशल मीडिया के माध्यम से दहशत फैलाने के पहलू की भी पड़ताल की जा रही है।

Related Articles