बृजलालपुरा में 765 केवीए पावरग्रिड लाइन का विरोध:ग्रामीणों का धरना जारी, समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
बृजलालपुरा में 765 केवीए पावरग्रिड लाइन का विरोध:ग्रामीणों का धरना जारी, समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
चिड़ावा : चिड़ावा क्षेत्र के बृजलालपुरा गांव के पास से खींची जा रही 765 केवीए पावरग्रिड लाइन का विरोध लगातार जारी है। ग्रामीणों ने इस लाइन के विरोध में रविवार को भी धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता पूर्व सरपंच रंगलाल लमोरिया ने की। ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीणों की जायज मांगों को लेकर यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करने की मांग की।
कल मौके पर आए तहसीलदार को भी समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों की मांग नहीं मानने पर वापस लौटा दिया गया था। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पावरग्रिड से जुड़ी इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। धरने में जयकरण सिंघल, मानसिंह गुरावा, मुंशीराम गुरावा, सज्जनसिंह लमोरिया, गुगनराम, सुभाषचंद्र, मूलचंद, राजबाला देवी, सरोज देवी, सुमन देवी और संजय कुमार सहित कई ग्रामीण शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2280853


