चूरू में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:NH-52 पर बालाजी होटल के पास हुआ हादसा, मृतक के भाई ने दी रिपोर्ट
चूरू में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:NH-52 पर बालाजी होटल के पास हुआ हादसा, मृतक के भाई ने दी रिपोर्ट
चूरू : चूरू में NH-52 पर बालाजी होटल के पास एक सड़क हादसे में 53 वर्षीय बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। शनिवार रात हुए इस हादसे में एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी थी। घायल को तुरंत डीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना के एसआई हंसराज गुर्जर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतक की पहचान लादड़िया निवासी 53 वर्षीय बजरंग सिंह के रूप में हुई है।
रॉन्ग साइड से आया था ट्रैक्टर
एसआई हंसराज गुर्जर ने बताया कि बजरंग सिंह शनिवार रात बाइक से चूरू आ रहे थे। इसी दौरान एनएच 52 पर बालाजी होटल के पास गलत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बजरंग सिंह को गंभीर चोटें आईं। रविवार को मृतक के भाई संपति सिंह की रिपोर्ट पर ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया और परिजनों को सौंप दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2280007


