कारगिल विजय दिवस पर वीरांगनाओं का किया सम्मान:श्रद्धांजलि देकर शहीदों को किया याद, केंद्रीय मंत्री ने अर्पित किए पुष्पचक्र
कारगिल विजय दिवस पर वीरांगनाओं का किया सम्मान:श्रद्धांजलि देकर शहीदों को किया याद, केंद्रीय मंत्री ने अर्पित किए पुष्पचक्र
चूरू : चूरू में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को वीरगति स्मारक स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान केंद्रीय कानून व विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों की वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया।
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने वीरगति स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एडीएम अर्पिता सोनी, पूर्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (नेवी) कंवर दलीप सिंह, भागीरथ शर्मा, नरेन्द्र सिंह राठौड़, सैनिक विश्राम गृह प्रभारी सूबेदार सुभाषचन्द्र और सूबेदार गुमानसिंह शेखावत सहित कई लोग मौजूद रहे।
वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल कुमार पूनियां ने बताया कि वर्ष 1999 में पाकिस्तानी घुसपैठियों ने कारगिल की ऊंची चोटियों पर कब्जा कर लिया था। भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ चलाकर 26 जुलाई 1999 को इन सभी चोटियों को मुक्त कराया।
इस अभियान में देश के सैकड़ों वीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। तभी से प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को इन शहीदों के सम्मान में कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान, सैनिक कल्याण विभाग की ओर से कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2280007


