सादुलपुर टेंपू यूनियन के अध्यक्ष बने अनूप पुनिया:सर्वसम्मति से हुआ चयन, संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया
सादुलपुर टेंपू यूनियन के अध्यक्ष बने अनूप पुनिया:सर्वसम्मति से हुआ चयन, संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया
सादुलपुर : सादुलपुर के कृषि मंडी परिसर में रविवार को सादुलपुर टेंपू यूनियन की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों टेंपू चालक अपने वाहनों के साथ शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और चालकों की समस्याओं पर चर्चा करना था। इस बैठक में सभी टेंपू चालकों ने सर्वसम्मति से अनूप पुनिया को सादुलपुर टेंपू यूनियन का अध्यक्ष निर्विरोध चुना। अध्यक्ष चुने जाने पर चालकों ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
यूनियन के सदस्यों के हित की रक्षा करने की बात कहीं
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनूप पुनिया ने इस अवसर पर कहा कि टेंपू चालकों ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यूनियन के प्रत्येक सदस्य के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं का समाधान करवाना और प्रशासन के समक्ष उनकी आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
ये रहे मौजूद
बैठक में संजय गगौर, विजेंद्र, धर्माराम, पुरुषोत्तम, हंसराज, आदिल, सुभाष सुंडा, सोनू सहित बड़ी संख्या में टेंपू चालक उपस्थित थे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2280007


