पीसीसी चीफ ने 1.96 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया:ग्रिड स्टेशन और उप स्वास्थ्य केंद्र बना; 25 लाख के विकास कार्यों की घोषणा भी की
पीसीसी चीफ ने 1.96 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया:ग्रिड स्टेशन और उप स्वास्थ्य केंद्र बना; 25 लाख के विकास कार्यों की घोषणा भी की
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को ग्राम तिड़ोकी बड़ी और तिड़ोकी छोटी में 1.96 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें तिड़ोकी बड़ी में 1.55 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 33/11 केवी ग्रिड स्टेशन और तिड़ोकी छोटी में 41 लाख रुपए से बना नवीन उप-स्वास्थ्य केंद्र शामिल है
विकास कार्यों की घोषणा की
इन कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए विधायक डोटासरा ने कहा-ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने तिड़ोकी बड़ी में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपए और तिड़ोकी छोटी के खेल मैदान में 15 लाख रुपए के विकास कार्य विधायक कोष से करवाने की घोषणा की।
योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया
इस अवसर पर, उप-स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए अपनी भूमि दान करने वाले भामाशाह सूरजाराम कस्वां को मंच पर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके इस योगदान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
ये रहे मौजूद कार्यक्रम में नेछवा पंचायत समिति की निवर्तमान प्रधान संतरा देवी, ग्राम पंचायत तिड़ोकी बड़ी के प्रशासक मदन सिंह शेखावत, पीसीसी सचिव नरेंद्र बाटड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय नेता मौजूद रहे। इनमें रामनिवास जांगिड़, रिछपाल सिंह, मनोज कस्वां, रामजीलाल शर्मा, नवरत्न सिंह, भंवरलाल, दीनदयाल फगेड़िया, नंदूसिंह, महादेव रणवां, सोहन रणवां, कपिल शर्मा, महेंद्र पाटोदा, जितेंद्र भोजासर, रणजीत गोदारा, सुखदेव सारण, जगदीश पिलानियां और इस्लाम खोखर शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2278691


