पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण व पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण व पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित
मंड्रेला : पर्यावरण संरक्षण और हरियालो राजस्थान अभियान को नई दिशा देने के उद्देश्य से शनिवार को पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक शानदार पौधारोपण व पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर सहित आसपास के प्रमुख स्थानों पर शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इसके साथ ही, पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के लिए विद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी, उपस्थित अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ को फलदार एवं छायादार पौधे भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान नीम, पीपल, शीशम, आम, अमरूद और जामुन जैसी उपयोगी प्रजातियों के पौधे लगाए और बांटे गए। बच्चों और अभिभावकों ने पौधों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प भी लिया। इस दौरान प्रधानाचार्या नीरू पवनिया ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह हमारी दिनचर्या का हिस्सा बननी चाहिए। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधा वितरण का मुख्य उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों में प्रकृति के प्रति आत्मीयता पैदा करना है। यदि हर परिवार अपने पौधे को सहेज कर बड़ा करे, तो हम अपनी आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ और हरियाली से भरा वातावरण दे पाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2278692


