[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पेपर लीक और जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में भीम आर्मी-आसपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पेपर लीक और जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में भीम आर्मी-आसपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

पेपर लीक और जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में भीम आर्मी-आसपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

झुंझुनूं : पेपर लीक मामलों और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (आसपा) ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष राजेश आलड़िया के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आलड़िया ने कहा कि जंतर-मंतर पर आंदोलनरत विद्यार्थियों पर कथित लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना वर्दी के पुलिस की आड़ में कार्रवाई करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही पेपर लीक से प्रभावित विद्यार्थियों के परिवारों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई।

आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह चारावास ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए। उन्होंने पेपर लीक मामलों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कानून के तहत कार्रवाई करने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

प्रदर्शन में विकास कड़वासरा, शकील फौजी, शैलेश भारतीय, संदीप पाटिल, योगेश टंडन, राकेश सबलानिया, नरेंद्र मार्शल, कमलेश काला, बजरंग लाल, राजेंद्र कड़वासरा, मनोज, रोशन, सुनील, धर्मपाल डारा, किसान, विकास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles