डूंडलोद में साइबर अपराधों पर बैठक:CLG, YCLG सदस्यों और ग्राम रक्षकों को दी गई जानकारी
डूंडलोद में साइबर अपराधों पर बैठक:CLG, YCLG सदस्यों और ग्राम रक्षकों को दी गई जानकारी
डूंडलोद : डूंडलोद के झुंपा बस स्टैंड पर CLG सदस्यों, YCLG सदस्यों, ग्राम रक्षकों और कस्बेवासियों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
डूंडलोद के बिट अधिकारी शिव प्रसाद ने उपस्थित लोगों को डिजिटल अरेस्ट, साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड और सोशल मीडिया अपराधों सहित विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय विवरण साझा न करें। अधिकारी ने सलाह दी कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध कॉल प्राप्त हो, तो तुरंत पुलिस द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर पर व साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं और निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें।
बैठक में उपस्थित लोगों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई। इस दौरान CLG सदस्य, YCLG सदस्य, ग्राम रक्षक और बड़ी संख्या में कस्बेवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2278691


