[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी पुलिस ने इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार:5 महीने से चल रहा था फरार, दो थैलियों में मिली थी अफीम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी पुलिस ने इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार:5 महीने से चल रहा था फरार, दो थैलियों में मिली थी अफीम

उदयपुरवाटी पुलिस ने इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार:5 महीने से चल रहा था फरार, दो थैलियों में मिली थी अफीम

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पांच माह से फरार चल रहे 2 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भाटीवाड़ निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।

अफीम रखे होने की सूचना मिली थी

थाना प्रभारी रामपाल मीणा ने बताया- मामला गुढ़ागौड़जी पुलिस थाने से संबंधित है। 15 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भाटीवाड़ निवासी संदीप और प्रदीप पुत्र सागरमल के घर पर अफीम रखी है।

पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार

सूचना के आधार पर गुढ़ा थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन अपनी टीम के साथ भाटीवाड़ स्थित उनके मकान पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी प्रदीप कुमार मौके से फरार हो गया, जबकि संदीप कुमार को पकड़ लिया गया।

दो थैलियों में मिली थी अफीम

पुलिस ने संदीप के रहवासी मकान की तलाशी ली, जहां दो थैलियों में अफीम मिली। पहली थैली में प्लास्टिक सहित 502 ग्राम अफीम थी, जबकि दूसरी थैली में प्लास्टिक सहित 1.020 किलोग्राम अफीम पाई गई। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ जब्त कर संदीप को गिरफ्तार कर लिया था।

प्रदीप कुमार इस मामले में पिछले पांच माह से फरार चल रहा था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उदयपुरवाटी पुलिस ने एक टीम गठित की और फरार आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सीआई रामपाल मीणा के साथ कॉन्स्टेबल अनिल सिंह, रामकिशन, धर्मवीर और चालक जोगेन्द्र शामिल थे।

Related Articles