[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:गंभीर हालत में चूरू रेफर, गोगाजी मेला देखकर लौटते समय हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:गंभीर हालत में चूरू रेफर, गोगाजी मेला देखकर लौटते समय हादसा

बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:गंभीर हालत में चूरू रेफर, गोगाजी मेला देखकर लौटते समय हादसा

चूरू : चूरू के ददरेवा में गोगाजी मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे दो युवकों को राजगढ़ बाईपास पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रामपुराबेरी निवासी मुकेश कुमार (27) और उसके दोस्त विनोद कुमार (26) गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को सड़क किनारे घायल हालत में पड़े देख एक राहगीर ने अपनी गाड़ी से राजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मेला देखकर रात में लौट रहे थे दोनों दोस्त

मुकेश के पिता खुशीराम ने बताया कि मुकेश और विनोद गांव से ददरेवा में चल रहा गोगाजी मेला देखने गए थे। रात में मेला देखने के बाद दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान राजगढ़ बाईपास पर उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे के बाद सड़क किनारे पड़े मिले

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक बाइक से गिरकर सड़क किनारे जा गिरे। हादसे के बाद वे घायल हालत में वहीं पड़े रहे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक गाड़ी सवार व्यक्ति की नजर दोनों पर पड़ी। उसने तुरंत दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से राजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

सिर में लगी चोट, चूरू रेफर

राजगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक इलाज किया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों युवकों के सिर में चोट आई है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।

Related Articles