[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छापर नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस की हार:नगर मंडल अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया, बोले- पार्टी के लिए काम करते रहेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छापर नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस की हार:नगर मंडल अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया, बोले- पार्टी के लिए काम करते रहेंगे

छापर नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस की हार:नगर मंडल अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया, बोले- पार्टी के लिए काम करते रहेंगे

छापर : छापर नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस नगर मंडल अध्यक्ष रामकरण जाट ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ा

रामकरण जाट ने अपने इस्तीफे में कहा कि नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए नगर मंडल अध्यक्ष पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी के लिए वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया।

बोले- कार्यकर्ता के तौर पर संगठन के लिए काम करेंगे

उन्होंने यह भी कहा कि वे आगे भी कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे। इस्तीफे के साथ उन्होंने संगठन और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जारी रखने की बात कही।

बता दें कि सोमवार को हुए छापर नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की प्रेमसुखी जांगिड़ ने कांग्रेस की सीमा कीलका को छह वोटों से हराया था। भाजपा प्रत्याशी को 15 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 9 वोट मिले। एक मतपत्र रद्द हो गया था।

Related Articles