[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व संरक्षक रामस्वरूप इंदोरिया की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व संरक्षक रामस्वरूप इंदोरिया की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

पूर्व संरक्षक रामस्वरूप इंदोरिया की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर यूनियन कार्यालय में शुक्रवार शाम यूनियन के पूर्व संरक्षक स्व. रामस्वरूप इंदोरिया (लाला) की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूर एवं यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. इंदोरिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के महासचिव कामरेड बिरदूराम सैनी ने स्व. इंदोरिया के श्रमिक आंदोलन में योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि स्व. रामस्वरूप इंदोरिया ने वर्ष 1967 से खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स के मजदूरों को संगठित कर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष शुरू किया। लंबे आंदोलन के बाद वर्ष 1972 में करीब 2,800 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थायी रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि स्व. इंदोरिया के नेतृत्व में मजदूरों के वेतन, भत्तों और अन्य सुविधाओं में लगातार सुधार हुआ। श्रमिक हितों की लड़ाई के दौरान उन्हें कई गंभीर मामलों का सामना करना पड़ा, न्यायालयों में संघर्ष करना पड़ा और कई बार जेल भी जाना पड़ा। इतना ही नहीं, वे 52 माह तक नौकरी से बाहर भी रहे, लेकिन श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई से पीछे नहीं हटे।

स्व. इंदोरिया खेतड़ी तांबा श्रमिक संघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे तथा अध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अंत में संगठन के संरक्षक बने। वे एक कुशल चित्रकार होने के साथ साहित्य और कविता में भी विशेष रुचि रखते थे तथा सामाजिक कार्यों में सदैव सक्रिय रहते थे।

सभा में उपस्थित सभी वक्ताओं ने स्व. रामस्वरूप इंदोरिया के संघर्षपूर्ण जीवन और श्रमिक हितों के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर खुशीराम यादव, खेतड़ी तांबा सेवा निवृत्त संघ के महासचिव एवं कोषाध्यक्ष कामरेड भजनलाल सैनी, केटीएसएस के सचिव ओमप्रकाश, विनय त्यागी, उम्मेद सिंह, ख्यालीराम रावत, सुधा शर्मा, आरती शर्मा सहित सैकड़ों श्रमिक एवं यूनियन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles