[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन:दोषियों पर कठोर कार्रवाई, ठोस कानून बनाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन:दोषियों पर कठोर कार्रवाई, ठोस कानून बनाने की मांग

सुजानगढ़ में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन:दोषियों पर कठोर कार्रवाई, ठोस कानून बनाने की मांग

सुजानगढ़ : नीट पेपर लीक के विरोध में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, अखिल भारतीय किसान सभा, भीम आर्मी, भारत की जनवादी नौजवान सभा ने सुजानगढ में शनिवार को प्रदर्शन किया।

कॉमरेड रामनारायण रूलाणिया के नेतृत्व में कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के मामलों में लिप्त दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और देश में एक ठोस व पारदर्शी केंद्रीय कानून बनाने की मांग उठाई। एसएफआई ने पेपर लीक करने वालों के लिए आजीवन कारावास और भारी जुर्माने के प्रावधान वाला कड़ा कानून बनाने, देश के विद्यार्थियों से माफी मांगने व लीक हुई परीक्षाओं की सीबीआई या किसी स्वतंत्र निष्पक्ष एजेंसी से जांच करवाने की मांग रखी।

हांलाकि प्रदर्शन के बीच शनिवार दोपहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा भी दे दिया है। प्रदर्शन के दौरान तेजपाल गोदारा, दीनदयाल गुलेरिया, ओमप्रकाश डूडी, सागर मेघवाल, गंगाधर मूंड, जगदेव बेड़ा, रामकुमार मेघवाल, बनवारीलाल बिजारणियां सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles