धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सादुलपुर में जश्न:भगत सिंह फोर्स ने बांटे लड्डू, छात्रों की जीत बताया
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सादुलपुर में जश्न:भगत सिंह फोर्स ने बांटे लड्डू, छात्रों की जीत बताया
सादुलपुर : सादुलपुर (चूरू) में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भगत सिंह फोर्स के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर लड्डू बांटे। भगत सिंह फोर्स ने इस घटना को छात्रों के लंबे संघर्ष और जनदबाव की जीत बताया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व भगत सिंह फोर्स के अनूप पुनिया ने किया। उन्होंने कहा कि देशभर के छात्रों और युवाओं ने विभिन्न मुद्दों पर लगातार अपनी आवाज उठाई थी। पुनिया ने इसे छात्रों के संघर्ष की बड़ी जीत बताया, जिसके कारण सरकार को पीछे हटना पड़ा।
पुनिया ने यह भी कहा कि छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों पर उनका संघर्ष जारी रहेगा और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। इस दौरान सत्यवीर खेमाणा, सुरेंद्र बूंगी, मुश्ताक, समुद्र, मोहनलाल झाड़सर, निकंदं ढाका, राजकुमार फगेड़िया सहित भगत सिंह फोर्स के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों की एकजुटता और संघर्ष की सराहना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2278421


