[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

तहसीलदार के मार्फत राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन; दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर आज‌ – दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज और शिक्षा व्यवस्था में जारी अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चूरू में जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और उपखंड कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं व छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की गई। भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष जय सिंह जोगपाल ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर युवाओं की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग की।

इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान मेहरा और आज़ाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बनवारी लाल ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ये रहे मौजूद:
प्रदर्शन में हुक्मीचंद बेरवाल, मनोज कुमार मीना, छोटू राम शालु, शीलू, कृष्ण रॉयल, नवीन देवा, संजय, सुनीता, खेमचंद टालनिया सहित भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles