गांव ढाढ़र में रामदेव जी एवं तेजाजी महाराज की मूर्ति स्थापना के बाद हुआ विशाल जागरण का आयोजन
गुलाबनाथ महाराज ने दी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति, भजनों को सुनकर श्रोता हुए भावविभोर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : निकटवर्ती गांव ढाढ़र में गुरुवार को रामदेव जी महाराज एवं तेजाजी महाराज के मंदिर में रामदेव जी महाराज एवं तेजाजी महाराज की घोड़े सहित आदमकद प्रतिमाएं मंदिर के शिखर समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से स्थापित की गई। इस दौरान गांव के मुख्य लोगों के सानिध्य में पूजा अर्चना कर मूर्ति स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना के बाद मंदिर में सहयोग देने वाले विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया। मूर्ति स्थापना के बाद रात्रि में मंदिर परिसर में विशाल रात्रि जागरण का आयोजन हुआ जिसमें कैलाशनाथ महाराज के सानिध्य में गुलाबनाथ महाराज द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई।
गणेश वंदना से शुभारम्भ हुए जागरण में रामदेव महाराज एवं तेजाजी महाराज के भजनों के साथ ही अन्य देवी देवताओं के भजनों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शक श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। गुलाबनाथ महाराज ने म्हाने घोड़लियो मंगवादये म्हारी मां… सुनाया तो जागरण में मौजूद महिला एवं पुरुष झूमकर नाचने लगे। तेजाजी महाराज का सुप्रसिद्ध भजन गाज्यो गाज्यो जेठ आषाढ कंवर तेजा रै, लगतो ही गाज्यो सावन भादवो…. सुनाया तो पांडाल में बैठे महिला पुरुष तालियों की संगत करते हुए जमकर नाचे।

संत महिमा के शानदार भजनों की प्रस्तुति पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। रात्रि जागरण से पूर्व रामदेवजी एवं तेजाजी महाराज की मूर्ति स्थापना धार्मिक विधि विधान से की गई जिसमें गांव के गणमान्य जन चिरंजीलाल प्रजापत, कैप्टन डूंगरमल कस्वां, मोतिराम शर्मा, गोवर्धनलाल भाकर, भंवरलाल गुर्जर, प्रसाशक प्रतिनिधि सुभाषन्द्र खारड़ीया, सूबेदार हरीशचंद्र कस्वां, मनोज जांगिड़, प्रताप सिंह डेरवाल, फुलाराम कस्वां, यादराम कस्वां, भंवरलाल कस्वां, रमेश भाकर, चंदनमल प्रजापत, बजरंगलाल कस्वां, धीरसिंह राठौड़, बृजमोहन स्वामी, शीशपाल प्रजापत, महिपाल पड़गड़, ने पूजा अर्चना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में दलीप प्रजापत, नेमीचंद खारड़िया, सचिन कस्वां, नीरज स्वामी, राजू डेरवाल, प्रताप प्रजापत, ओमप्रकाश कुलड़िया, पंकज गुर्जर, सुरेन्द्र प्रजापत, राजेश कस्वां, राजेश प्रजापत, अजित भाकर, सचिन कस्वां, मुकेश नायक, विकास कस्वां, जीतू डेरवाल, राकेश पड़गड़, नरेन्द्र जांगिड़ ने आयोजकीय भूमिका निभाई।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2278421


