[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : बुधवार से इन स्थानों पर लगेंगे महंगाई राहत शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : बुधवार से इन स्थानों पर लगेंगे महंगाई राहत शिविर

बुधवार से इन स्थानों पर लगेंगे महंगाई राहत शिविर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए महंगाई राहत शिविर एवं प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत बुधवार से विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जायेगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़ ने बताया कि 7 एवं 8 जून को खेतड़ी ब्लॉक के त्यौन्दा एवं बसई, मंडावा के पाटोदा में, पिलानी के खुड़िया में, झुंझुनू के पातुसरी में, बुहाना के खांदवा, उदयपुरवाटी के मैनपुरा एवं दीपपुरा में, चिड़ावा के नारी में, सूरजगढ़ के महपलवास में, सिंघाना के पचेरी खुर्द, अलसीसर के हरिपुरा में, नवलगढ़ के देवगांव में प्रशासन गांवों के संग एवं महंगाई राहत शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार नगर पालिका पिलानी के वार्ड 20 का शिविर पाडिया गेस्ट हाउस में, बिसाउ नगर पालिका के वार्ड 20 का शिविर पोद्दार गेस्ट हाउस में, मडावा के वार्ड 19 का शिविर रैगरान संस्थान में, नवलगढ़ नगर पालिका के वार्ड 19 एवं वार्ड 20 का शिविर राउप्रावि मौहल्ला खटीकान में, उदयपुरवाटी के वार्ड 20 का शिविर रा.उच्च प्राथमिक विद्यालय बस स्टैड में, खेतड़ी के वार्ड 20 का शिविर पुराना उपकोष कार्यालय परिसर में, नगर परिषद झुंझुनू के वार्ड 37 का शिविर मौहल्ला बटवालान गेस्ट हाउस में तथा वार्ड 38 का शिविर गांधी पार्क में, नगर पालिका सूरजगढ़ के वार्ड 20 का शिविर अम्बेडकर भवन में, विद्या विहार पिलानी के वार्ड 20 का शिविर बिरला पब्लिक स्कूल में, बगड़ नगर पालिका के वार्ड 20 का शिविर अम्बेडकर मूर्ति के पास सामुदायिक भवन में, चिड़ावा नगर पालिका के वार्ड 21 का शिविर अम्बेडकर भवन में, मुकुन्दगढ़ के वार्ड 20 का शिविर नगर पालिका कार्यालय में तथा गुढ़ागौड़जी के वार्ड 14 का शिविर पुरानी गल्स स्कूल पंचपीरों का मौहल्ला में आयोजित किये जायेगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77