वकीलों ने राष्ट्रपति के नाम SDM को सौॆंपा ज्ञापन:दिल्ली में स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज का नीमकाथाना में विरोध प्रदर्शन, कठोर कानून बनाने की अपील
वकीलों ने राष्ट्रपति के नाम SDM को सौॆंपा ज्ञापन:दिल्ली में स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज का नीमकाथाना में विरोध प्रदर्शन, कठोर कानून बनाने की अपील
नीमकाथाना : नीमकाथाना अभिभाषक संघ के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम राजवीर यादव को सौंपा। ज्ञापन में 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज का किया विरोध
अभिभाषक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने बताया कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज किया गया, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थी घायल हुए। उन्होंने यह भी कहा कि महिला अभ्यर्थियों के साथ अमानवीय व्यवहार हुआ, जिससे देशभर के युवाओं में आक्रोश है।
कठोर कानून बनाने की अपील
अभिभाषक संघ ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। इसके अतिरिक्त, घायलों को उचित मुआवजा देने और भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कानून बनाने की भी अपील की गई। संघ ने सरकार से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ रोकने और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।
ज्ञापन सौंपते समय अभिभाषक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चौधरी, महासचिव गिरधारीलाल बागड़ी, कोषाध्यक्ष राजू सैनी सहित मनीराम जाखड़, सुरेश शर्मा, उमेश खंडेलवाल और सत्यनारायण यादव जैसे कई अधिवक्ता उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2276890

