लक्ष्मणगढ़ के पुराने बस-स्टैंड पर नहीं आ रहीं रोडवेज बसें:सीधे बाईपास से होकर गुजर रही, छात्रों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
लक्ष्मणगढ़ के पुराने बस-स्टैंड पर नहीं आ रहीं रोडवेज बसें:सीधे बाईपास से होकर गुजर रही, छात्रों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ के पुराने बस स्टैंड पर एक सप्ताह से अधिक समय से लोकल रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इससे करीब एक दर्जन गांवों के छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज, कोचिंग और लाइब्रेरी जाने वाले छात्र विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं। शुक्रवार को दर्जनों छात्रों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।
छात्रों ने बताया- रोडवेज बसें पुराने बस स्टैंड की बजाय सीधे बाईपास से गुजर रही हैं। इस कारण उन्हें बाईपास से पैदल आना पड़ता है या रिक्शा करना पड़ता है। इससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक भार उठाना पड़ रहा है, समय बर्बाद हो रहा है और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
अतिक्रमण के कारण अंदर नहीं आ पा रही बसें
ज्ञापन में छात्रों ने आरोप लगाया कि पुराने बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण रोडवेज बसें अंदर नहीं आ पा रही हैं। उन्होंने कहा कि ये स्थिति यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा दोनों के लिए उचित नहीं है। छात्रों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाकर सभी रोडवेज बसों का नियमित संचालन पुराने बस स्टैंड से सुनिश्चित कराने की मांग की।
ज्ञापन के बाद भी समाधान नहीं
युवा नेता सज्जन हापास ने बताया- इसी समस्या को लेकर एक सप्ताह पहले भी ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहा है, जिससे ग्रामीण और छात्र लगातार परेशान हैं। उन्होंने एसडीएम से जल्द समाधान कराने का आग्रह किया। इस दौरान सुभाष महरड़ा, संदीप महरड़ा, रविंद्र गोदारा, दिनेश कुमार, मनीष, अशोक सहित कई युवा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2276799


