[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में चार दिन से बारिश:रेलवे बुगदा आरओबी की सर्विस रोड पर पानी भरा, आवाजाही प्रभावित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में चार दिन से बारिश:रेलवे बुगदा आरओबी की सर्विस रोड पर पानी भरा, आवाजाही प्रभावित

नीमकाथाना में चार दिन से बारिश:रेलवे बुगदा आरओबी की सर्विस रोड पर पानी भरा, आवाजाही प्रभावित

नीमकाथाना : नीमकाथाना में पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। गुरुवार रात को तेज बारिश हुई, जबकि शुक्रवार सुबह भी कई क्षेत्रों में हल्की फुहारें जारी रहीं। इस लगातार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

जलभराव की समस्या से लोगों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से रेलवे बुगदा के पास आरओबी की सर्विस रोड के दोनों ओर पानी भर गया है। इसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतें आ रही हैं और यातायात भी प्रभावित हुआ है।

तापमान में गिरावट

बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। पूरे इलाके का मौसम सुहावना बना हुआ है और पहाड़ों पर बादल छाए हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को 30 एमएम बारिश दर्ज की गई थी, जबकि शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

Related Articles