[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-सूरजगढ़ : राजकीय विद्यालय जाखोद में कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थियों को सम्मानित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसूरजगढ़

झुंझुनूं-सूरजगढ़ : राजकीय विद्यालय जाखोद में कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थियों को सम्मानित किया

राजकीय विद्यालय जाखोद में कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थियों को सम्मानित किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं-सूरजगढ़ : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाखोद में कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षा में शानदार रिजल्ट आने पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनुसुइया सिंह के मुख्य आतिथ्य व संस्था प्रधान सुरेश कुमार पायल की अध्यक्षता में एक शानदार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सूरजगढ़ एसीबीईओ सज्जन कुल्हार, प्रधानाचार्य दिलीप मीणा, प्रधानाचार्य राजकुमार, प्रधानाचार्य नीता आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहे।

संस्था प्रधान सुरेश कुमार पायल ने बताया कि कक्षा 12 में प्रथम स्थान प्राप्त सोनू कंवर पुत्री गिरधारी सिंह ने 87.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। द्वितीय स्थान प्राप्त करीना पुत्री करण सिंह ने 85% अंक प्राप्त किए हैं। सूरजगढ़ एसीबीईओ सज्जन कुल्हार ने 2100 व 1100 रुपये पुरस्कार स्वरूप दोनों बच्चों को प्रदान किये। इसी क्रम में कक्षा 10 में पूजा चौधरी ने 83.83% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर रहे प्रवीण ने 83.33% अंक प्राप्त किये। प्राचार्य सुरेश कुमार पायल द्वारा दोनों बच्चों को 2100 व 1100 रुपये इनाम के रूप में देकर सम्मानित किया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाखोद का रिजल्ट बहुत ही शानदार रहा है। विद्यालय के 22 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। संजीव कुल्हार ने 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को 1200 रूपये इनाम के रूप में प्रदान किये। व्याख्याता महिपाल सिंह खरड़िया ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में रैली का आयोजन किया जायेगा।

इस मौके पर जयपाल सिंह, संतोष कुमार, शिव कुमार, जुगल किशोर, अनिल बिजारणिया, घड़सीराम, पिंकी, उषा, किरण, असमाना, सविता, रुचिका, सुभाष लुणायच, आदि अन्य लोग मौजूद रहे। मंच का संचालन महिपाल सिंह खरड़िया ने किया। संस्था प्रधान सुरेश कुमार पायल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77